May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2023। नोखा विधायक सुशीला डूडी आज जयपुर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यालय पर रूकी। डूडी का हरीराम बाना की अगुवाई में युवाओं ने स्वागत सम्मान किया। डूडी ने युवाओं को कांग्रेस की रीति नीति के लिए निष्ठापूर्वक जनता के बीच कार्य करने की बात कही। इस दौरान बाना ने उन्हें नोखा विजय की बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया और यूथ कांग्रेस के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, जगराम बाना, तोलाराम सांसी, ओमप्रकाश जाखड़, बाबूलाल चोटिया, विवेक प्रजापत, रामकरण डूडी, सूरजाराम आंवला, राजेश डेलू, खीयाराम गोदारा, श्रीभगवान जाझडा, दीवान जाट, राजू तिवाड़ी, दीपक ज्याणी, शुभम शर्मा, धानु खान सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने विधायक डूडी का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरीराम बाना ने दी जीत की बधाई।