






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लिया परन्तु फिर भी नोखा से श्रीडूंगरगढ़ पिछड़ ही गया है। नोखा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुए और नागरिकों ने 79.15 प्रतिशत मतदान किया। श्रीडूंगरगढ़ में नागरिकों ने 72.23 प्रतिशत मतदान किया। श्रीडूंगरगढ़ में 42,636 मतदाताओं में से 30,798 नागरिकों ने मत का प्रयोग किया। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए नागरिकों का अभिनंदन व्यक्त किया। सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण ने नागरिकों का आभार प्रकट किया। पुलिस ने लगातार गश्त की सभी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं दुरस्त रखा।








