






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। बात चुनाव की हो तो जन जन की रूचि बढ़ ही जाती है और क्षेत्र के तापमान में वृद्धि के साथ ही श्रीडूंगरगढ बार एसोसिएशन के चुनावों की गर्मी भी बढ़ रही है। अध्यक्ष पद के मतदान की तिथि 30 अप्रैल है और लॉबिंग, एक एक वोट के लिए खिंचतान, चुनावी रणनीति प्रारंभ हो गई है। इस पद के लिए 9 जने मैदान में थे जिनमें से नामाकंन उठाने के आज अंतिम दिन तीन जनों ने अपने पर्चे वापस ले लिए है। अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट छाया मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनावों में आज एडवोकेट महेन्द्रसिंह मान व राजूराम जाखड़ तथा सत्यनारायण प्रजापत ने अपने नाम वापस ले लिए है तथा अब 6 प्रत्याशी एडवोकेट भागीरथसिंह तंवर, धमेन्द्रसिंह शेखावत, जगदीश भांमू, किशन कुमार पुरोहित, कैलाश चंद्र सारस्वत, पुखराज तेजी के बीच अध्यक्ष पद के सीधी टक्कर होगी। बार सचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में है तथा नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने सचिव पद के लिए नाम वापस नही लिया। इसी प्रकार सचिव पद के लिए मदनगोपाल स्वामी, ओमप्रकाश बारोटिया व प्रवीण पालीवाल मैदान में है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन में 98 वोट है और मैदान में 6 प्रत्याशी है। बार के वोटरों के बीच लॉबिंग को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है और जबरदस्त चुनावी रोमांच क्षेत्र के नागरिकों में भी देखने को मिल रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



