May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2022। दहेज दानव ने फिर एक घर उजाड़ दिया और विवाह के एक वर्ष पूर्ण होने से पहले ही विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पायल पुत्री नानूराम बावरी हाल निवासी कालूबास ने अपने पति कपिल, ससुर शेरसिंह, सास सजना देवी व गुलशन बावरी निवासी हरियाणा के खिलाफ जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 27 जनवरी 2022 को कपिल के साथ श्रीडूंगरगढ़ में ही सम्पन्न हुआ और पिता ने सभी सामान, गहने, नगदी दिए। परन्तु कम दहेज के लिए उलाहने देते हुए आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए 4 नवम्बर को घर से निकाल दिया। घरवालों ने घर बसाने का प्रयास किया परन्तु एक कार व एक लाख के बिना उसे घर में रखने से आरोपियों ने इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई के सुपुर्द कर दी गयी है।