May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ दशहरा मैदान में आयोजित रंगीले मेले के आयोजन में आज गणेश पूजन यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने किया। बाना ने कहा कि मेलों का आयोजन समाज में उत्साह का संचार करता है और झूले, खाना पीना युवाओं के लिए व गृहणियों के लिए शॉपिंग का अवसर उमंग भरने वाला है। बाना ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में आमजन के लिए आयोजन की कमी को ये मेला पूरा कर रहा है। पूजन के बाद मेला आयोजक सुनील शर्मा ने बाना को फूल माला पहनाई व शॉल ओढ़ाकर स्वागत की। बाना के साथ यूथ कांग्रेस के युवा जगराम बाना, शुभम शर्मा, किशन जाखड़, चन्द्रप्रकाश शर्मा, अजय तथा राजेन्द्र स्वामी मेले में पहुंचे व मेले के आयोजन को सराहा। मेला मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

गर्म कपड़ों की बंपर रेंज से ग्राहकों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेला मैनेजर मनमोहन शर्मा ने बताया कि मेले में गर्म कपड़ों की बंपर रेंज से ग्राहक उत्साहित है। शर्मा ने बताया कि दोपहर से ग्राहकों की आवाजाही प्रारंभ हो जाती है जो देर शाम तक रहती है। मेले में झूले, हैंडीक्राफ्ट, हेंडलूम आईटम, इमिटेशन ज्वेलरी, कपड़े, फ़ास्ट फूड के साथ मनोरंजन के लिए बड़े बड़े झूलों का आकर्षण है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने किया आज गणेश पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेला आयोजक ने बाना सहित उनकी टीम का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में रौनक देखते ही बनती है।