May 21, 2026
00000000000000000000

 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2024। पोषक तत्वों से भरपूर केले हमारी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। इन्हें खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को केला खाने की सलाह देते हैं। इन्हें खाने से दिल की सेहत दुरुस्त होती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है। इसके अलावा सेहत के साथ ही केले त्वचा और बालों को भी फायदा पहुंचाते हैं।

आमतौर पर केले को पकाकर ही खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पके केले की ही तरह कच्चे केले भी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। इन्हें खाने से भी सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कच्चे केले के कुछ हैरान करने वाले फायदों के बारे में-

किडनी फंक्शन को सपोर्ट करे

कच्चे केले हेल्दी इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में इन्हें खाने से किडनी की पूरी फंक्शनिंग में मदद मिलती है और ये किडनी के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।

पाचन में सहायता करे

कच्चे केले डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स होते हैं, जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। ऐसे में इसे खाने से ब्लोटिंग, कब्ज, दस्त और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से से राहत मिल सकती है।

ब्लड प्रेशर बनाए रखे

पोटेशियम से भरपूर होने की वजह से कच्चे केले ब्लड प्रेशर बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा कच्चे केले स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

प्रोबायोटिक बैक्टीरिया को बढ़ावा दे

हेल्दी रहने के लिए गट हेल्थ का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है और आंत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोबायोटिक बैक्टीरिया बेहद जरूरी हैं। ऐसे में कच्चे केले इन गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जो पाचन तंत्र और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

मेटाबोलिज्म में सुधारे

जरूरी पोषक तत्वों कच्चे केले फाइबर का भी अच्छा सोर्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इन्हें खाने तेजी से कैलोरी बर्न करने और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

बालों और त्वचा को बनाए हेल्दी

कच्चे केले विटामिन बी6 और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत होते हैं। ये दोनों ही विटामिन बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं।