






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं के अपराध जगत में बढ़ते कदम समाज चिंतकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने सहित कई थानों का हिस्ट्रीशीटर महाजन थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर युवती को उठा ले गया। महाजन निवासी विष्णु स्वामी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार दोहपर करीब 2.30 बजे भानीनाथ उर्फ भानीड़ा व योगेश नाई और उनके करीब 8-10 साथी जबरन उनके घर में घुसे और परिवादी की भतीजी का जबरदस्ती अपहरण कर ले गए। जब उसके भतीजे धर्मपाल ने उन्हें रोकने का प्रयास कि तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।



