






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। कस्बे के कांग्रेसी नेता मोतिलाल पुगलिया के निधन के बाद परिवार में संपति को लेकर हो रहे विवाद में पहले भाई ने जहां अपनी बहिनों के खिलाफ मुकदमा करवाया वहीं बहिनों ने भी इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ लाखों के गहने चुराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कुसुम देवी चौरडिया एवं पुष्पादेवी चौरडिया ने हाजीर थाना होकर अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें दोनो बहनों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद दोनो बहिनें 24 जुलाई को अपने घर पर ताला लगा कर चली गई थी। गत 16 अगस्त को वापस आकर घर संभाला तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टुटा हुआ मिला। घर में सारा सामान बिखेरा हुआ था एवं तिजोरी, अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। जिनमें से सोने, चांदी, हीरे के गहने, बर्तन एवं नकदी चोरी हो गए। दोनो बहिनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



