






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ की रोही में व गांव सोनियासर शिवदानसिंह की रोही में टिड्डियों से फाका हो गया है। फाके से फसलों को होने वाले नुकसान की चिंताए अब किसानों के माथे पर नजर आने लगी है। किसान इसे देख कर मायूस हो रहे है व लगातार कृषि विभाग व हल्का पटवारी के साथ ही स्थानीय नेताओं को भी फोन कर अपनी व्याथा सुना रहे है। कृषि विभाग की टीम ने आज दोपहर श्रीडूंगरगढ की रोही में फाका नियत्रंण कार्यवाही की व किटनाशक का छिड़काव किया। सोनियासर शिवदानसिंह के किसान अजीत सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांव होने के कारण टिडि्डयों से भारी नुकसान हो रहा है और कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो रही है। यहां किसानों ने प्रशासन से फसल को बरबाद न होने देने की अपील करते हुए अब फाके से निजात दिलवाने की मांग की है। किसानों ने विभाग को सूचना दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 17 जुलाई व 18 जुलाई के आस पास टिडि्डयों ने जिन क्षेत्रों में डेरा डाला था वहां अब फाके के प्रकोप की संभावना है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फाके की सूचना विभाग को अवश्य देवें जिससे उन पर कार्यवाही की जा सकें।






