May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 जुलाई 2020। शनिवार को देर रात श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में आए चार कोरोना पॉजिटिव के बाद रविवार को कस्बे के वार्ड 21 में व जालबसर में उपखंड अधिकारी ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव वाले क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। वार्ड 21 आड़सर बास में शिवकुमार पुत्र मोहनलाल कुदाल के मकान से उत्तर में मोहनलाल पुत्र आईदान सुनार के मकान तक, इससे पूर्व में मोहनलाल पुत्र आईदान सुनार के मकान से पश्चिम में मोहनलाल पुत्र मूलसिंह राजपुरोहित के मकान तक, उत्तर मोहनलाल पुत्र मूलसिंह राजपुरोहित के मकान से दक्षिण में मक्खनलाल पुत्र रामदयाल व्यास के मकान तक निषधाज्ञा लागू कर दी गयी है। अब शहर में वार्ड 21 को शामिल करने के बाद 11 वार्ड कर्फ्यू की सीमा में आ गए है। बता देवें कस्बे के वार्ड 3, 5, 8, 12, 13, 15, 23, 25, 26 ओर 27 नम्बर वार्डों में कर्फ्यू के दायरें में है।
गांव जालबसर के वार्ड 2 में ज्ञानाराम सारण के मकान से हरिराम, तुलछाराम के मकान तक, बेगराज की दुकान से लेकर दानाराम कड़वासरा व बेगाराम, लेखूराम के मकान से होते हुए अमराराम, टीकूराम के मकान तक के इलाके में कर्फ्यू की घोषणा की गयी है। बता देवें कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में चिकित्सकीय सेवाओं के अतिरिक्त सभी सामाजिक गतिविधियां बंद रहेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में वार्ड 2 में कर्फ्यू के बाद पसरा सन्नाटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेट्स।