May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2024। गुरूवार को नगरपालिका मंडल की अगुवाई में नरेगा श्रमिकों ने रंगोलियां सजाई व मतदान करने का संदेश दिया। अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार ने उपस्थित सभी कार्मिकों, श्रमिकों व आमजन को मतदान शपथ दिलवाई। संदीप ने मतदान करने व करवाने की प्रेरणा दी। इस दौरान सहायक लेखाधिकारी रवि कुमार जोगी, सहायक कर्मचारी सुरजभान, धनराज पांडिया, रोजगार सहायक गजेंद्र खत्री, सरिता बोहरा मौजूद रहीं। वहीं नरेगा श्रमिक संगीता व संपत ने कार्यक्रम की तैयारियां की।