May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत किए गए पार्षदों को मंगलवार को एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने शपथ दिलवाई। कांग्रेसी नेता भगवानाराम गोदारा ने बताया कि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अनुशंषा पर राज्य सरकार द्वारा मनोज कुमार पुत्र खुशीराम नाई, प्रह्लाद पुत्र नारायण प्रसाद, रमेश पुत्र सत्यनारायण बासनीवाल, श्रीमती रेणु देवी पत्नी रजनीकांत, मुंशी पुत्र अब्दुल रहमान को मनोनीत किया गया था। एसडीएम दिव्या चौधरी ने पांचों मनोनीत पार्षदों को कस्बे की सेवा के लिए स्वच्छता की शपथ दिलवाई तथा ली गई शपथ से आमजन को जोड़ने की अपील की। इस मौके पर पार्षदों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का आभार जताया।