May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2023। सोमवार को कस्बे के भारती निकेतन प्राइमरी स्कूल, कालुबास में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस मौके पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सनातन धर्म एंव स्वतंत्रता सेनानी थीम पर तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक रूप धरे। ओमप्रकाश स्वामी ने बच्चों को सनातन संस्कारो का महत्व बताया। प्रतियोगिता का संचालन अंकिता पारीक ने किया एंव सुभाषचन्द्र मिश्र व विनीता सारस्वत निर्णायक रहे। प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में सान्वी प्रथम, पुनीत, खींवराज, निषिधा, लक्षिता द्वितीय, देवांश तृतीय रहे। द्वितीय वर्ग में खुशिका प्रथम, दिव्यांशी, नंदिनी, राघव, अंशिका, भानुप्रताप, गौरव, कपिल, मान्या, हर्षिता द्वितीय, आरुषि तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय वर्ग में रितिका प्रथम, खुशी, वृन्दा, विवान द्वितीय व नवनीत तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।