






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2025। त्योहारी सीजन को देखते हुए शनिवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक बुलाई गई। बैठक में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार कुलदीप मीणा, थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी व एसआई धर्मपाल मौजूद रहें। अधिकारियों ने आमजन को होली व रमजान के त्योहार सौहार्द व स्नेह से मनाने का आग्रह किया। उपखंड अधिकारी ने नशे से दूर रहकर त्योहार मनाने की प्रेरणा दी। मित्तल ने कहा कि आमजन नशे से दूर रहें और अपने व अपने परिवार का त्योहार खराब नहीं कर हंसी खुशी से त्योहार मनावें। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने दुकानदारों को रास्ते में अतिक्रमण नहीं करने व आम सड़क को बाधित नहीं कर यातायात सुचारू रखे में जाने में सहयोग करने की बात कही। पार्षद सोहनलाल ओझा व सलीम बेहलीम ने होली, जुम्मे व ईद के मौकों पर पुलिस द्वारा अतिरिक्त सक्रियता रखें जाने की अपील की। सत्यनारायण भारद्वाज ने हर हाल में प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने की बात कही। ओमप्रकाश सिद्ध ने पुलिस थाने की 5 बीघा भूमि को तारबंदी करवाने की मांग की। गणेश राजपुरोहित ने घास मंडी, मुख्य बाजार, सर्विस रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग रखी। सीआई ने बताया कि एएसआई हनुमान जाप्ते के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात रहते है, अधिक प्रयास करने किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में विमल भाटी, रमेश प्रजापत, रमेश मूंधड़ा, महावीर माली, एडवोकेट अनिल धायल, मौलाना फजले हक, मौलाना दिलशाद, सलीम बहेलिया, आरिफ बहेलिया, मुमताज सब्जीफ़रोश, अबू साहिल, अजीज़ सब्जीफ़रोश, असगर ठेकेदार, इकबाल धोबी, सलीम छींपा, महावीर कलवानिया सहित सीएलजी सदस्य, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, मेडिकल विभाग, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।






