






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2022। करणी सेना के पदाधिकारी रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां अनेक कार्यकर्ता सहित नागरिकों ने उनका स्वागत सम्मान किया। घूमचक्कर के पास एक निजी कार्यालय में श्रीराजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्व बंधु सिंह भीलवाड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजुरी, भंवरसिंह सलाड़ीया, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्रसिंह कल्याणवत सहित अनेक सेना कार्यकर्ताओं का फुलमालाओं से स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने सेना के कार्य को गति देने की बात कहते हुए बताया कि सेना के संस्थापक व संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी के स्वास्थ्य की कामना करते हुए करणी माता की ओरण परिक्रमा के लिए जाने की बात कही। इस दौरान स्वागत समारोह की अगुवाई करते हुए सरपंच प्रतिनिधि जोधासर भागीरथ सिंह झंझेऊ ने सभी अतिथियों को माला पहना कर साफा पहनाया। इस दौरान जितेंद्र सिंह पँवार सत्तासर, मनोज कुमार बोहरा, नंदकिशोर बोहरा, खियांराम सोनी, सौरभसिंह चारण, दुर्गासिंह पुंदलसर, दशरथ सिंह पुंदलसर, झबर सिंह टेपू, महेंद्र सिंह श्री डूंगरगढ़, विक्रम सिंह लखासर, केशु सिंह पुँदलसर, हिम्मत सिंह पुंदलसर, लक्ष्मीनारायण सारस्वत, हनुमान सिंह सांखला, उदाराम गुसाईसर सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।




