May 21, 2026
000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव बिग्गा में मंगलवार सुबह बिग्गा पीएचसी के पास ही एक निजी स्कूल बस के चालक ने बस को बैक लेते पीछे सड़क किनारे बैठे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हनुमानजी मंदिर के वृद्ध पुजारी 80 वर्षीय शोभदास पुत्र रतिदास स्वामी को गंभीर चोटें आई। घायल को बिग्गा पीएचसी में ले जाया गया एवं वहां से श्रीडूंगरगढ़ रैफर करने पर ग्रामीण निजी वाहन से घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है एवं शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बुजुर्ग बिग्गा पीएचसी में डॉक्टर को दिखाने आए थे। मृतक के पीएचसी से निकलने के दौरान बस चालक के सामने चारे से भरी झाल आने के कारण बस चालक ने बस को बैक ली एवं बस चालक पीएचसी से निकल कर बस के पीछे आ चुके मृतक को नहीं देख पाया एवं उसे टक्कर मार दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए व सरपंच जसवीर सारण भी पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में निजी शिक्षण संस्थानों की बसें लापरवाही व तेज गति से चलती है। वहीं अनट्रेंड ड्राइवर अक्सर दुर्घटनाओं को अंजाम देते रहते है। पुलिस एसआई धर्मपाल भी अस्पताल पहुंचे है व मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल के बाहर एकत्र हुए गांव बिग्गा के ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस एसआई पहुंचे अस्पताल।