






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में नागरिकों ने धर्म कर्म में बढ़ चढ़ कर भाग लिया व सोमवती अमावस्या मनाई गई। गौशालाओं में दान पुण्य किया गया, महिलाओं ने पीपल के वृक्षों में पानी की टंकी डलवाई, मन्दिरों में दर्शन किए, गरीबों को वस्त्र भोजन आदि दिया, तुलसी की पूजा कर 108 फेरियां लगाई गई। गोपाल गौशाला, गांव बाडेला की गौशाला में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे व चारा, गुड़, मीठा दलिया, सब्जियां गायों को खिलाई।
फौज में जॉइन करने की खुशी में परिवार ने की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में भगवानाराम साहू ने देशसेवा में अपनी सेवाएं देने के लिए फ़ौज में जॉइन किया और ये खुशी उनके परिवार ने गौसेवा कर मनाई। भगवानाराम के बड़े भाई रामप्रताप व पिता मांगीलाल साहू ने खुशी मनाते हुए गांव की हंसोजी गोपाल गौशाला में तथा आवारा गौवंश को 11 हजार रुपये की खल चुरी खिलाई। इस आयोजन में श्रीजसनाथ नवयुवक संस्था लिखमादेसर के कार्यकर्ताओं ने सेवा सहयोग दिया। मंडल के पदाधिकारी बनवारी पारीक व नानुदास स्वामी, पुुुखराज ज्याणी ने साहू परिवार सहित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।






