






कहीं गौवंश को तो कहीं वृक्षों को बांधी राखी, सेवाधाम में मनाया सामूहिक राखी उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2025। शनिवार को सुबह से ही बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने व उनकी सुख समृद्धि की कामनाएं की। थालियों में रोली, कुमकुम, अक्षत, आकर्षक राखियां व मिठाई के साथ पूजन संपन्न हुए। कस्बे सहित क्षेत्र के हर गांव ढाणी में घर-घर हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए व साथ निभाने का प्रण लिया। हर उम्र व वर्ग के लोगों में रक्षाबंधन का उत्साह छाया रहा। सेवाधाम के बालक व बालिकाओं ने सामूहिक रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शुभ मंत्रोच्चार के साथ मंगल कामनाएं दी। कोटासर गौशाला में गौवंश को राखियां बांधी गई वहीं लिखमादेसर में जागरूक बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को राखियां बांधी। बहनों के इस प्रिय पर्व पर देखें क्षेत्र भर से विशेष फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ:-
















































