May 20, 2026
रविवार को हाईवे हुआ खुन से लाल, कब रूकेगी हादसों की रफ्तार, पढें खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2022। क्षेत्र में चल रही पिकअप गाडियां साक्षात यमराज बन चुकी है एवं बिना किसी पुलिस प्रशासन के लगाम के आए दिन सड़कों को लाल करते हुए लोगों की जिंदगियां लील रही है। रविवार दोपहर क्षेत्र के गांव कितासर के पास नेशनल हाईवे पर पिकअप और वैगनार गाड़ी की टक्कर में तीन जनों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयुपर नम्बरों की वैगनार गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर की और जा रही थी एवं कितासर से श्रीडूंगरगढ़ की और टैगोर स्कूल के पास सामने से आ रही तरबुजों से भरी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। घटना में एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई एवं घायलावस्था में 28 वर्षीया महिला एवं उसके करीब 1 वर्षीय बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया। जहां पर उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता भी एम्बुलैंस लेकर पहुंचें और मौके पर पड़ें शव को चिकित्सालय तक पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। मृतक युवक गजेन्द्र सिंह चौहान, उसकी पत्नी सुची चौहान एवं उनका एक बच्चा जयपुर के विद्याधर नगर के निवासी थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैगनार को टक्कर मारने के बाद पलटी पिकअप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंची पुलिस, लगी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर ही जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त का प्रयास करते पुलिसकर्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैगनार कार जा रही थी बीकानेर से जयपुर की और।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार।