






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक महिला ने आड़सर बास निवासी अपने पति सहित जेठ, सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। बिग्गाबास निवासी सुशीला पुत्री गोपालनाथ ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 8 मार्च 2008 को आरोपी किशननाथ सिद्ध के साथ हुआ था एवं तभी से आरोपी उसे कम दहेज का ताना देते हुए तंग परेशान करने लगे। वर्ष 2010 उसे एक बेटी एवं 2014 में बेटे का जन्म हुआ लेकिन तब भी आरोपियों ने कम छुछक देने का आरोप लगाया। वर्ष 2011 में उसका पति किशननाथ बीएसएफ में एसआई लग गया एवं उसके बाद प्रताड़ना और अधिक बढ़ गई एवं आरोपी उसे काली, बदसूरत कहते हुए लोगों के सामने उसे अपनी पत्नी कहने से शर्म आने की बात कही एवं स्मार्ट लड़की से दुसरा विवाह करने की धमकी भी दी। आरोपियों ने उसके विवाह की 16वीं वर्षगांठ पर गत 8 मार्च 2024 को उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया एवं स्त्रीधन भी हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच एसआई इंद्रकुमार करेगें।



