






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2021। सावन के पहले दिन बादलों ने तपती धरती पर रहम बरसाया और कई गांवों में बादल जमकर बरसे जिससे किसानों की उम्मीदें भी जागी। खेतों में सूड़ कर बुआई को खेत तैयार करने वाले किसान, जेठ की बिजाई वाला बाजरा, ग्वार अब बरसात के लिए कातर नजरों से आसमान को ताकने लगें है। किसान मदनलाल राणा ने कहा गांवों में हर घर और हर ढाणी में इंद्र देव को मनाने के टोटके किए जा रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गुसाईंसर, लोढ़रा, मणकरासर, बिंझासर, जैतासर, तोलियासर, मोमासर में बादल मेहरबान हुए और किसान प्रसन्न हो गए। गुसाईंसर गांव के राकेश सारण ने बताया कि गांव की चारों कांकड़ में 15 अंगुल से अधिक बरसात होने की सूचना है। रणवीरसिंह पड़िहार ने बताया कि गांव कोटासर में भी अच्छी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बादलों ने करीब 15 मिनट बरसात की और महीने के आखिरी रविवार को बंद बाजार में सड़कों पर पानी फेल गया।










