






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। श्रीगौसेवा समिति ने एक माह के परिश्रम व अनुभव से लंपी पीड़ित गौवंश के घावों पर उपयोगी मलहम बनाया है। रविवार को समिति द्वारा बनाई इस दवा का विमोचन शहर के 21 पंडितों ने यजुर्वेद के व महामृत्युंजय मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया। सभी पंडितों को दवा वितरित की गई तथा उपस्थित जनसमूह ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। समिति सदस्यों के पास आज सुबह से दूर दूर के गांवो से किसानों व पशुपालकों के फोन आए व दवा उन्होंने मंगवाई है। बता देवें समिति द्वारा आयुर्वेदिक रोटियों व लड्डू की सेवा को 41 दिन पूर्ण होने पर गौवंश के लिए रोटी, खल, लापसी, गुड़ व ग्वार के दलिए की पांच सवामणी की गई। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया। यहां भजन कलाकारों ने भजनो की प्रस्तुतियां दी व श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाएं।



