






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2024। पुलिस ने आज सुबह सरदारशहर रोड पर कार्रवाई करते हुए एक जने को पकड़ कर उससे 47 पव्वे शराब जब्त की। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने कांस्टेबल दीपेन्द्र, सुभाष, राकेश कुमार के साथ बुधवार को सुबह 8.10 बजे सरदारशहर रोड पर गश्त के दौरान ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे एक अधेड़ को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर प्रताप बस्ती निवासी 51 वर्षीय लक्ष्मीनारायण सोनी को गिरफ्तार किया व उससे 47 पव्वे ढोला मारू देशी सादा शराब जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को दी है।




