May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2022। तोलियासर मेले में पद यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र को झकझोरने वाले हत्याकांड में पुलिस द्वारा एक आरोपी को रिमांड पर ले लिया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के पास पहुंचने की सूचना भी सूत्रों से मिल रही है। सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि घटना के एक आरोपी लेखराम जाट निवासी धीरदेसर चोटियान को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया और दो दिनों के रिमांड पर लिया गया है। वही दूसरी ओर सांवरमल सुथार को चाकू मारने वाले मुख्य आरोपी मनोज जाट को पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमें लगातार दौड़ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लगातार अपनी जगह बदल रहा है और पुलिस टीम उसके पीछे लगी हुई है। संभावना है कि आरोपी आज पुलिस के हत्थे चढ़ सकता है।