May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन होने के साथ ही भाजपा के लिए खुशखबरी आई है। उद्घाटन समारोह में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई ने बताया कि माकपा व कांग्रेस के चेहरे आम जन के सामने आ गया है। भाजपा के विरूद्ध इनके एक होने से भाजपा को जनता का साथ व समर्थन मिल रहा है। गुसाई ने बताया कि भाजपा कार्यालय उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के डेढ दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने माकपा व कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। इन सभी का कार्यालय में प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल सहित नेताओं ने पार्टी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। भाजपा का दामन थामने वालों में भंवरलाल पूनियां सरपंच प्रतिनिधि कीतासर भाटीयान, पंचायत समिति सदस्य नथाराम रेवाड़ा धनेरू, पूर्व सरपंच उदरासर लेखराम गोदारा, उदरासर के रामचंद्र गोदारा, धनेरू के रामलाल जोशी, मोहननाथ सिद्ध, ओमाराम पंडा, चांदाराम भोपा, तेजाराम नायक, बाडेला के पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, इंदपालसर के पूर्व सरपंच रामप्रताप जाखड़, जाखासर सरपंच समुद्रराम, श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व पार्षद श्याम पारीक, हरिप्रसाद सिखवाल व मदनलाल गिवारिया, पूर्व सरपंच बींझासर पुरखाराम गोदारा, बिग्गाबास रामसरा के राजेन्द्र मेघवाल, गुसाईसर बड़ा के घनश्याम गोदारा, बाना के हनुमान मेघवाल, कांग्रेस के मनोनित पार्षद प्रेमाराम नायक शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में कार्यालय का उद्घाटन करना भाजपा के लिए शुभ माना जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा का बढ़ा कुनबा, प्रत्याशी अर्जुनराम ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात अर्जुनराम के आवास पर जाकर जॉइन करने वाले जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के प्रति आस्था जताई, आज की जॉइन।