May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। सरदारशहर रोड पर ओसिया माता विद्या मंदिर स्कूल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीड़ी, तंबाकू बेचते एक जने को गिरफ्तार कर लिया व धूम्रपान का सामान जब्त कर लिया। एएसआई हेतराम ने बताया कि स्कूल के पास धनराज स्वामी को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया व आरोपी से 13 बंडल शंकर बीड़ी, 8 पाउच मालदार पान मसाला, 43 पाउच शिखर पान मसाला, 41 पाउच तम्बाकु, एसएस वन के 54 पाउच बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंप दी है। एएसआई हेतराम ने बताया कि किसी भी स्कूल के पास धूम्रपान बेचना अपराध है