May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-23 at 16.33.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2025। सेरूणा निवासी मदनलाल शर्मा व बिग्गा निवासी रेवंत शर्मा की 20 अकटूबर की रात मोहनगढ़ में उनकी दुकान पर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर, अल्टो कार जब्त की है। 21 अक्टूबर को मृतक मदनलाल के पुत्र पंकज कुमार सारस्वत ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एसआईटी का गठन किया। करीब 50 पुलिस अधिकारी व कार्मिकों की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। डॉ स्कवॉयड टीम की मदद, दिन रात करीब 600 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने, तकनीकी अनुसंधान के साथ टीम ने एक आरोपी 29 वर्षीय गुरप्रीतसिंह पुत्र बलजिन्द्रसिंह निवासी फरीद खेड़ा, मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतक की अल्टो कार बरामद की है। पुलिस टीम के एडिशनल एसपी पोकरण प्रवीण कुमार, नाचना सीओ गजेंद्रसिंह चंपावत, पोकरण सीओ भवानीसिंह, मोहनगढ़ थानाधिकारी नाथुसिंह के देशा निर्देशन में पुलिस कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा राजस्थान हरियाणा व पंजाब में लगातार दबिशें दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने जानकारी दी की अन्य अपराधियाकें की भी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें अलग अलग स्थानों पर तलाश कर रही है।
गांव में बुधवार को हुआ अंतिम संस्कार, स्थानीय लोगों ने जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहनगढ़ मंडी के व्यापारी गांव सेरूणा निवासी मदनलाल शर्मा व उनका मुनीम बिग्गा निवासी रेंवत शर्मा दीपावली की रात दुकान में पूजा कर गांव आने के लिए रवाना होने वाले थे। तभी उनकी दुकान में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार को गांव से करीब 150 ग्रामीण मोहनगढ़ पहुंचे। मदनलाल शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने मामले की रिपोर्ट पुलिस को दी व पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा मंगलवार देर रात परिजनों के सुपुर्द कर दिए। बुधवार को दोनों मृतकों का अपने अपने गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व समाज बंधुओं ने रोष जताते हुए पुलिस से पूरी जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने एक आरोपी गुरप्रीतसिंह को गिरफ्तार किया है, जांच जारी।