






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2023। अभी अभी बीदासर रोड़ पर हुई दुर्घटना में अपडेट खबर आई है कि दुर्घटना में बोलेरो सवार पांच जनों में पांचो घायल हो गए और चार भाईयों में से एक की मौत हो गई है वहीं एक मौत से संघर्ष कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन भाईयों में से एक गुलाबचंद ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाना की रोही में खेत काश्त पर लिया हुआ है। शुक्रवार सुबह खेत में पेस्टीसाइड का छिड़काव करते हुए गुलाबचंद के जहर चढ़ गया एवं सूचना मिलने पर उसके गांव पोटलियो की ढ़ाणी, बीदासर से उसके तीन भाई एवं एक बोलेरो चालक उसे लेने के लिए खेत पर आए। गुलाबचंद को लेकर वापस बीदासर जा रहें थे रास्ते में माताजी मोड़ के पास दुर्घटना हो गई। पेस्टीसाईड के शिकार बने गुलाब को गंभीर स्थिति में बीकानेर रेफर कर दिया गया है वहीं उसके भाई 43 वर्षीय दुर्गाराम पुत्र मांगीलाल ने दम तोड़ दिया है। इनके भाई 30 वर्षीय धन्नाराम व 25 वर्षीय ताराचंद पुत्र मांगीलाल घायल हो गए है तथा बोलेरा चालक 39 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र बीरबलराम भी घायल हो गए है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है व अस्पताल में बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र हो गए है। अनेक सेवादार सेवा में जुटें गए है।




