May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। जिले में बड़ी अपराध की खबर बज्जू के गांव भलूरी से आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर एक शातिर महिला चोर ने 45 लाख से ज्यादा का नुकसान पहुंचा दिया है। भलूरी कि पूर्व सरंपच के घर में एक दिन की बहू बनकर आई चोर महिला रात को फरार होने के साथ ही 35 लाख रूपए नगदी व 20 तोला सोना और 2 किलो से ज्यादा चांदी का चुना लगा गई।

पूर्व सरंपच धन्नाराम पुत्र मोडाराम आचार्य ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को उसके घर फलौदी निवासी उसके भानजे किशन की पत्नी बनकर एक महिला दोपहर 2 बजे आई। इस महिला ने रात को करीब 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपने दो साथियों को बुलाया व उसके भतीजे द्वारा जमीन बेच कर रखें 21 लाख 50 हजार रुपए नगदी के साथ कुल 35 लाख रूपए नगदी चोरी कर लिए। इसी के साथ उस महिला ने पूराने डिजायन का मछी सूलिया, कंठी, झूमरी सांकली, हार, अंगूठी, बोरिया, मंगलसूत्र सहित कुल 20 तोला सोना चुराया। चांदी की पायलें, सिक्के, कंदौरा, टणका, सहित 2 किलो से अधिक चांदी चोरी कर ली। चोर गैंग ने सामान के साथ 24 कारतूस व बंद बॉडी बोलेरो गाड़ी की चाबी भी अपने साथ ले गए। 79 वर्षीय धन्नाराम ने पुलिस को बताया कि महिला ने खाने ने नशीली दवाई मिलाकर खिलाई जिससे वह और उसकी पत्नी बेहोश गए। सोमवार सुबह बुजुर्ग दंपति की जागे तो सारा घर उजड़ गया। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था और सारा सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने सुबह अपने भतीजे मघाराम को बुलाया और वारदात की जानकारी दी। बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिक भी घटना से सबक लेते हुए ठीक से जान पहचान के बिना किसी को अपने घर में रखने की गलती नहीं करें।