






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अब कोरोना चिंता के हालातों से आगे बढ़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 12 अक्टूबर को 79 सैम्पल लिए गए थे जिनमें 31 लोग संक्रमित सामने आए हैं। यह आज तक के आये संक्रमितों में एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। केवल 79 सैम्पल में ही 31 पॉजिटिव आने के आंकड़े ने शहर को चिन्ता में डाल दिया है। आप भी लिस्ट में देखें कि कौन कहां से संक्रमित सामने आया है।




