May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। क्षेत्र के गांव बाडेला में मंगलवार रात को हुए दो गुटों में मारपीट की घटना में एक पक्ष द्वारा बुधवार को थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया गया है। बाडेला सरपंच फूसीदेवी के देवर के इस घटना में गंभीर चोटें आई थी एवं उसे बीकानेर रैफर किया गया था। श्रीडूंगरगढ़ थाने से टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार सरपंच फूसीदेवी के पूत्र रामप्रताप ने इसी गांव के नंदलाल, मुखराम, उनके पिता किशनाराम व किशनाराम की पत्नी चैनादेवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें रामप्रताप ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा सांवरमल ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही सीसी ब्लाक सड़क के निर्माण पर मजदूर के रूप में नियोजित थे एवं मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे सड़क के लिए रेत का समतलीकरण करवा रहे थे। इसी दौरान आरोपी आए एवं उनके धर्मकांटे के आगे से मिट्टी कैसे हटाई की बात कहते हुए सांवरमल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सांवरमल के सर में चोटें आई व शोर सुन कर अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग छुटे। बाद में घायल सांवरमल को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाने लगे तो भी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने के लिए ट्रेक्टर-लोढ़र उनके पीछे दौड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सुपुर्द की है।