May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-13 at 10.39.59 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। क्षेत्र से दो युवकों के लापता होने की खबर मिली है और दोनों के ही परिजन उन्हें ढूंढ कर परेशान हो रहें है। युवक के परिजन संबंधित थाना पुलिस से भी मदद की गुहार लगाते हुए परिवाद दी है।

कल सुबह 6 बजे घर से निकला युवक, नहीं लौटा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी पंकज देराजसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भांजा 18 वर्षीय गणेश पुत्र रेंवतलाल पुरोहित कल्याणसर, नापासर श्रीडूंगरगढ़ में किसी दुकान पर काम करता था। वह शनिवार सुबह 6 बजे घर से निकला और दुकान नहीं गया। ना ही युवक लौट कर घर आया। रात भर से उसके परिजन युवक की तलाश में जुटे है। युवक के मामा पंकज ने अपील की है कि किसी को गणेश नजर आए या किसी को उसके बारे में कोई सूचना हो तो वे 9375036484 पर सूचना जरूर देवें।

पांच दिन से शीशपाल लापता, बेहाल हुए परिजन, सरपंच ने की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर निवासी 21 वर्षीय युवक शीशपाल सूरत से 8 अगस्त को गांव आने के लिए रवाना हुआ। परंतु युवक अभी तक घर नहीं पहुंचा है। युवक की माता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है और परिजन उसकी तलाश में भटक रहें है। सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत ने क्षेत्र के सभी प्रवासी व निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि युवक के कहीं नजर आने पर या उसके बारे में कोई सूचना होने पर नागरिक युवक के परिजन रामनिवास सुथार -9890886335 को या स्वयं सरपंच को 8000648529 नबंरो पर जरूर सूचना देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश पुरोहित की तलाश में जुटें है परिजन, परेशान है ननिहाल व ददिहाल वाले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीशपाल पांच दिन से है लापता, माता पिता का हाल बेहाल।