






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2025। इस वर्ष पूरे क्षेत्र में 525 विद्यार्थी ओपन स्कूल, जयपुर से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं देंगे। इन सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष खबर ऑनलाइन शिविर को लेकर आई है। विद्यार्थियों की ऑफलाइन लगने वाली कक्षाएं दो वर्ष से बंद कर दी गई है। अब उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन शिविर में जुड़कर ही सत्रांक नबंरो का लाभ लेना होगा। नहीं जुड़ने वाले विद्यार्थियों को सत्रांक नबंर भी नहीं दिए जाएंगे। इस संदर्भ में राउमावि के प्रधानाचार्य व प्रभारी डॉ मनीष कुमार सैनी ने बताया कि 28 फरवरी 2025 से 15 अप्रेल तक ई-पीसीपी (ऑनलाइन व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम) का आयोजन होगा। जिसमें प्रत्येक विषय का मूल्यांकन प्रश्नोत्तर करने पर ही सत्रांक मिलेंगे और ये नबंर मार्कशीट में जुड़ेंगे। सैनी ने बताया कि ओपन स्कूल के सभी विद्यार्थी http://rsospcp.rajasthan.gov.in/ द्वारा अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर सकते है। या फिर विद्यार्थी राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल नाम से सर्च करके भी इस एप को डाउनलोड कर सकेंगे। ये एप 24*7 काम करेगा जिससे जब भी अभ्यर्थी को समय हो वो इसे पूरा कर सकेंगे। सैनी ने सभी विद्यार्थियों से अवश्य कोर्स पूरा करने का आग्रह किया है।




