May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2020। एशिया की सबसे बड़े मूंगफली उत्पादक क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। क्षेत्र में मंगलवार से होने वाले सर्मथन मूल्य पर मूंगफली की सरकारी खरीद का पंजीयन स्थगित हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूंगफली खरीद के लिए सरकार द्वारा लक्ष्य तो आवंटित कर दिए गए लेकिन सरकार खरीद नोडल एंजेसी नैफैड ने मूंगफली की खरीद करवा पाने में असर्मथता जताई है। इसके बाद विरोधाभासी स्थिति बन गई है एवं मंगलवार 20 अक्टूबर से होने वाले ऑनलाईन पंजीयन आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए गए है। हालांकि मूंग की खरीद के लिए पंजीयन मंगलवार से ही प्रारंभ होगा।