May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2022। तोलियासर मेले के दौरान श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक कि पैदल यात्रा में शामिल हुए युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में पूरा शहर आक्रोशित है और सभी दल, सभी संगठन एक स्वर में हर हाल में हत्यारे हो गिरफ्तार का नारा बुलंद कर रहे हैं। लोग सैंकड़ो की संख्या में कल रात से ही पुलिस थाने के बाहर जमा है और शनिवार सुबह से धरना भी शुरू हो गया है। घटना में मुख्य मुलजिम के अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर होने के कारण लोगो में आक्रोश बढ़ रहा है और बाजार भी बन्द कर दिया गया है। जनता का आक्रोश देखते हुए एडिशनल एसपी भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे हैं और समझाइश कर रहे हैं। अभी प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन देकर 2 बजे तक अल्टीमेटम देकर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। आक्रोश की अगुवाई में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, रामगोपाल सुथार, कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, सीपीएम नगर अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती, आरएलपी प्रदेश प्रवक्ता विवेक माचरा, पालिकाध्यक्ष मानमंल शर्मा, छेलूसिंह शेखावत, बंशीधर सुथार, विमल भाटी, रामेश्वर लाल पारीक, प्रदीप जोशी, महेश राजोतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, भवानी तावनियां, विक्रम सिंह सही बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ओर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद हैं।
प्रदर्शनकारियों की ये है मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदर्शन कारियों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के अलावा मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने, लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी राजनैतिक संगठन और सामाजिक संगठनों सहित जन जन की एक ही मांग है, हरहाल हत्यारे गिरफ्तार हो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने के बाहर जमा है भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक संगठनों के सभी नागरिक कर रहें है प्रदर्शन।