May 19, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व साफा पहनाकर ओपी यादव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा महामंत्री रतन सिंह राठौड़, परमेश्वर स्वामी, पार्षद भरत सुथार, केसर सिंह सोलंकी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, किसान कल्याण, गांव-गरीब एवं आमजन के उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ओपी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं एवं आमजन के हित में लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ता निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं किसान हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्य कर रहें है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।