






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में पानी निकासी जहां समस्या बनी हुई है वहीं जगह जगह खुले चैंबर भी कम आफत नहीं है। यहां मुख्य बाजार में भारी आवागमन वाले मुख्य मार्गों पर भी चैंबर खुले पड़े है जहां दिन में अनेक बार दोपहिया वाहन चालक उलझ कर गिर पड़ते है और चारपहिया वाहन चालक भी बुरी तरह से परेशान होते है। गांधी पार्क से अस्पताल रोड की ओर जाने वाली गली में एक चैंबर खुला पड़ा है। यहां सोमवार शाम फंसी एक कार चालक ने अनेक नागरिकों की मदद कर उसे बाहर निकाला। आस पास के व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई। चालक सहित अनेक नागरिकों ने पालिका की व्यवस्थाओं को कोसा। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें घटना का पूरा वीडियो:- https://fb.watch/tDldboAXhE/




