






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। घुमचक्कर के पास किसानों ने यूरिया वितरक से नाराज होकर नारेबाजी करते हुए बीदासर रोड जाम कर दी जिससे नेशनल हाइवे पर भी चारों तरफ वाहनों के चक्के थम गए। स्थिति को देखते हुए कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मारू ने किसानों से समझाईश का प्रयास किया परंतु किसान नहीं माने और लगातार यूरिया का वितरण करवाने की मांग की। मारू ने आखिरकार वितरक से यूरिया का वितरण प्रारंभ करवाया है। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और किसानों ने सड़क खोल दी है। आवागमन प्रारंभ हो गया है और सड़के खुल गई है। बता देवें क्षेत्र में सरसों की बिजाई से पूर्व किसानों की यूरिया की मांग बढ़ गई है और आपूर्ति के लिए वे वितरकों पर निर्भर है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना विभाग को सूचना दिए हुए वितरक ने यूरिया का वितरण रात को भी किया।







