






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2021। गोचर भूमि में पट्टे काटने की राज्य सरकार की योजना को रद्द करने की मांग राज्यपाल से करते हुए गौ ग्राम सेवा की श्रीडूंगरगढ़ शाखा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 15 दिसम्बर को लिए गए इस फैसले का विरोध करते हुए संघ ने कहा कि ये असंवैधानिक है क्योंकि ये फैसला गौवंश के जीने के अधिकार को समाप्त करने वाला है। संघ ने कहा कि सरकार राजनीतिक फायदों के लिए पर्यावरण को असंतुलित कर देना चाहती है जो असहनीय है। राज्य सरकार अतिक्रमण कारियों को समर्थन देकर अनैतिकता को बढ़वा दे रही है। संघ के सत्यनारायण स्वामी, जे.पी. पुरोहित, रामनिवास शर्मा, द्वारकाप्रसाद शर्मा, जगदीश पुरोहित तोलियासर ने विरोध करते हुए बीकानेर से जिला शाखा के निर्देश पर राज्यव्यापी आंदोलन करने की बात कही है। बता देवें 24 दिसम्बर को संघ ने राज्यभर के जिलाध्यक्षो के साथ बैठक की जिसमे गौचर, जोहड़ पायतान, चारागाह की भूमि संरक्षित करने की मांग सरकार से करते हुए इसका पूरजोर विरोध किया था।



