May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2025। दुसारणा पीपासरिया को नवसृजित ग्राम पंचायत कोटासर के साथ जोड़ने का विराध हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्टे देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 22 जुलाई 2025 मुकरर की है। गांव के ओमप्रकाश पुत्र हड़मानाराम गोदारा, डालाराम बाघाराम गोदारा, रामेश्वरलाल भैराराम गोदारा, भंवरलाल बीरूराम बुसिया निवासी ने हाईकोर्ट में रिट लगाई है। विदित रहें नई पंचायत समितियों व पंचायतों के निर्माण व पुनर्गठन पर कोर्ट ने स्टे दे दिया है। न्यायाधीश दिनेश मेहता ने आदेश जारी करते हुए पुनर्गठन में लगाई गई आपत्तियों को आगामी 22 जुलाई तक सुनने व समाधान करने के लिए कहा है। इस संबंध में आगामी निर्णय सरकार के जवाब एवं प्रत्येक जिले, ब्लॉक में बनी कमेटियों द्वारा लिए गए निर्णयानुसार आगामी सुनवाई होगी। ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि प्रशासन द्वारा परिसीमन के प्रस्तावों में नवसृजित ग्राम पंचायत कोटासर में दुसारना पीपासरिया को शामिल करना बिल्कुल व्यवहारिक नहीं है। यहां पूर्व में ग्राम पंचायत दुसारना पंडरिकजी में शामिल दुसारना पीपासरिया, दुसारना बड़ा व कोटासर शामिल है। दुसारना के तीनों टूकड़े एक ही सीमा में भौगोलिक रूप से जुडे हुए है। इनमें से एक को पृथ्क करना और करीब 5-6 किलोमीटर दूर कोटायर में शामिल करना ग्रामीणों के हितों के साथ खिलवाड़ है। यहां जनसंख्या के आधार पर भी पीपासरिया को पृथ्क करना उचित नहीं है। गोदारा ने बताया कि इस परिसीमन के खिलाफ पूरे गांव में रोष था। विदित रहें क्षेत्र में इससे पूर्व भी उदासर चारणान को सुरजनसर से निकाल कर लाखनसर में शामिल किए जाने के विरोध में भी ग्रामीण स्टे लेकर आए थे।