






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2020। गत 15 दिसम्बर मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक जिन्दादिल व समाजसेवी व्यक्तित्व सत्यनारायण बिहाणी ने अनंत में विश्राम लिया और कस्बे में शोक की लहर छा गई। आज शाम 3 बजे मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय में विभिन्न संगठनों द्वारा बिहाणी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता देवें कस्बे में रावण दहन परम्परा व रामलीला मंचन, भव्य जागरण के आयोजन की परिपाटी बिहाणी ने ही कस्बे में प्रारंभ की और लगातार 50 वर्षों तक सेवाएं भी दी। वे नगरपालिका अध्यक्ष रहें और राजनीति को अपने अंदाज से अलविदा भी कहा। श्रीडूंगरगढ़ के लिए उनके योगदान को स्मृतियों में सँजोए नागरिक आज उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बिहाणी के घर परिवार सहित सभी समाज सेवी संस्थाएं उनके जीवन से प्रेरणा लेती रहेगी। उनके परिजनों ने नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में कोविड -19 की गाइडलाइन पालना की अपील करते हुए सभी से डिस्टेंसिंग में श्रद्धांजलि देने की बात कही है।



