






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। कोरोना काल के बाद अचानक हार्ट अटैक सहित अनेक बीमारियों में अप्रत्याशित रूप से इजाफा हुआ है। ऐसे में अनेक संगठन व संस्थाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रयास कर रही है। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को प्लेटिनम सीमेंट की ओर से बन्नो बन्नी सीमेंट सप्लायर्स प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ठेकेदारों और मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ब्लड ग्रुप व ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जांच कर दवाइयां भी दी गयी। चिकित्सा कार्मिकों ने सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के प्रति जागरूक किया। शिविर में उपस्थित विपणन अधिकारी उमेश दाधीच, तकनीकी अधिकारी मुकुंद चौधरी व अशोक बिहाणी मौजूद रहे।




