May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2022। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा कल श्रीडूंगरगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र में शिविर को लेकर जबरदस्त उत्साह है और तेयुप के साथ किशोर मंडल, कन्या मंडल, महिला मंडल व तेरापंथ सभा के सक्रिय सदस्य शिविर के सफल आयोजन के लिए जुटें हुए है। आज शिविर संबंधी तैयारियां तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में पूरी कर ली गई है। तेयुप के सदस्यों ने क्षेत्र की सभी संस्थाओं के स्वयंसेवकों व अनेक संगठनों सहित जन जन से रक्तदान करने व करवाने की अपील की है। बता देवें तेयुप द्वारा पूरे देश भर में एक साथ 2000 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा केन्द्र पहुंचकर तेयुप ने रक्तदान की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में करवाया बैनर का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आदुराम जाखड़ ने युवाओं से की रक्तदान की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद पवन उपाध्याय व पार्षद प्रतिनिधि संजय करनाणी ने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएनबी में पहुंच कर सदस्यों ने रक्तदान करने व करवाने की मांगी की।