May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2026। सोमवार शाम को क्षेत्र में चली तेज हवाओं ने भारी नुकसान बिजली विभाग को पहुंचाया। गांव लिखमादेसर, बेनीसर, हेमासर, भोजास की रोही में जर्जर पोल गिर गए। श्रीडूंगरगढ़ फर्स्ट व सैंकड तथा ऊपनी कार्यालय के तहत करीब 72 पोल गिरे है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही ठेकेदार फर्म ने गिरे बिजली पोल को दुरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अनेक ग्रामीणों ने बार बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं करने व समय रहते पोल नहीं बदलने पर भी नाराजगी जताई है। वहीं बता देवें कल के अंधड़ में कई पेड़ भी गिर गए, अनेक स्थानों पर टीन शेड व छप्पर उड़ गए। इन्हें दुरस्त करने में मंगलवार को किसान व ग्रामीण जुटे रहें।
युवा पार्षद ने उठाई दो वार्डों की समस्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 33 के पार्षद भरत सुथार ने वार्ड 32 व 33 में लंबे समय से आ रही बिजली ओवरलोड व ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने की मांग सहायक अभियंता से की है। सुथार ने मंगलवार को अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों वार्डों में आमजन के बुरी तरह से परेशान होने की बात कही। सुथार ने कहा कि गत 1 मार्च से लगातार बिजली सप्लाई बाधित है। बार-बार ट्रिपिंग एवं फॉल्ट के कारण घरों में लगे बिजली उपकरण जल रहें हैं। जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रात्रि के समय बिजली बाधित होने से वार्डवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सुथार ने शीघ्र समाधान के लिए वार्ड के आसपास नया ट्रांसफर्मार लगवाने, पुरानी केबल को बदलकर 50 एमएम या अधिक क्षमता की नई केबलें डालने की मांग की। जिससे वार्डवासियों में भीषण गर्मी के दौर में राहत मिल सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोजास की रोही में मुकेश कस्वा के खेत में 11 हजार को लाइन और कैंची पोल गिरे।