May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2024। भारत सहित दुनिया भर के 50 से अधिक देशों के 5000 से अधिक लोगों को मलखंभ की ट्रेनिंग देने, मलखंभ पर रूल बुक के रचयिता, इसी वर्ष राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित महाराष्ट्र के उदय विश्वनाथ देशपांडे बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। वे आड़सर बास स्थित दयानंद विद्या निकेतन स्कूल में जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान देशपांडे ने कहा मलखंभ एक सीधे खड़े खंभे पर किया गया हवाई योग या जिमनास्टिक का रूप है। जिससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूज होने के साथ बलिष्ठ होता है। खिलाड़ियों ने उन्हें मलखंभ का सुदंर प्रदर्शन किया जिसकी देशपांडे ने सराहना की। विद्यालय के संचालक सुभाषचंद्र शास्त्री ने उनका सम्मान किया। शास्त्री ने बताया कि उदय विश्वनाथ देशपांडे को मलखंभ का पितामह भी कहा जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने उनका आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदय विश्वनाथ देशपांडे ने बढ़ाया बच्चों का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन भी।