August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। गांव बाना में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत ट्रेक्टर पलटने से सरिए लग जाने से हो गई। एक घायल को बीकानेर रेफर किया गया है व एक घायल श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल में भर्ती है। तीनों युवक सहारनपुर यूपी के निवासी है तथा सड़क निर्माण कार्य से जुड़े हुए है। मौके पर पहुंचे एएसआई बीरबल सिंह ढाका ने बताया कि मृत युवक का नाम कालू है तथा उसके पिता आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। ढाका ने बताया कि ये तीनो ट्रेक्टर पर सवार होकर बीदासर की ओर से आ रहे थे तथा इन्हें सड़क पुलिया निर्माण के लिए सरिए लेकर कालू रोड की ओर जाना था। मौके पर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस पहुंची व शव को मोर्चरी में रखवाया है। डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि 20 वर्षीय घायल दानिश को बीकानेर रेफर कर दिया गया है तथा श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय युवक समरयान चोटिल है परन्तु उसकी स्थिति अभी तक सामान्य है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल दानिश को बीकानेर रेफर किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने पुलिस की सहायता से शव को मोर्चरी में रखवाया।