May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-06-09 at 20.06.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2020। विडम्बना ही है कि क्षेत्र के गांवों में पंचायत कार्यालय सरपंचों के घरों से ही चलते है एवं इस कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पडता है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा, पंचायत समिति विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पंचायत भवन प्रतिदिन खुले एवं ग्रामीणों को बिना किसी दिक्कतों के उनके कार्य किए जाए। ये निर्देश जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिए। गौतम ने श्रीडूंगरगढ़ ब्लाक में नरेगा में बढी हुई लेबर को काबिले तारीफ बताया एवं लेबर द्वारा टास्क पूरा करवाने के लिए सतत मोनिटरिंग को कहा। गौतम ने नरेगा में अधिकाधिक महिला मेट को प्राथमिकता देने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत योजना के लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मोमासर में सावर्जनिक जोहड़ खुदाई नरेगा कार्य का निरीक्षण भी किया। गांव मोमासर में सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया एवं उचित निर्देश दिए।
अधिकारियों से लिया फीडबैक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी कलेक्टर ने ली। कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल की अगुवाई में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात की। पंचायत समिति विकास अधिकारी सुनील कुमार छबडा से पंचायतीराज कार्यों की प्राेग्रेस, ब्लाक सीएमएचओ डा श्रीमोहन जोशी से कोविड-19 की तैयारियों एवं अभी तक के कार्यों, सीओ धर्माराम गिला से पुलिस व्यवस्था, तहसीलदार मनीराम खिचड़ से राजस्व संबंधी कार्यों के अपडेट लिए एवं सभी को जनता के कार्य तत्परता से करने के लिए पाबंद किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में जिलाकलेक्टर ने नरेगा कार्यों की जानकारी ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर कुमार पाल गौतम ने स्थानीय प्रशासन की बैठक ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती ने नरेगा में पूरी तहसील में सर्वाधिक श्रमिक होने की जानकारी दी।