






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2022। क्षेत्र में दानदाता हर रोज आगे आकर सार्वजनिक हित में निर्माण कार्यों को पूरा करवा रहें है एवं नित नई प्रेरणा समाज मे प्रस्तुत कर रहे है। शुक्रवार को गांव मोमासर में बेतरतीब यातायात से परेशान ग्रामीणों को राहत देने एवं ग्रामीण यात्रियों के धूप, बरसात आदि परेशानियों से बचाने के लिए सुरवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बस वेटिंग शेलटर का निर्माण करवाया गया है। निर्माण पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, वार्ड पंच विद्याधर शर्मा, मुकेश सेन व तेजपाल सारण ने लोकार्पण किया। ट्रस्ट के प्रतिनिधि जस्सी सेठिया ने इसे गांव के हित में ट्रस्ट की सक्रियता को मिट्टी का कर्ज उतारने की दिशा में छोटे छोटे प्रयास कर पाने का सौभाग्य बताया। ग्रामीणों ने ट्रस्ट का आभार जताया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बस के स्थाई रूप से एक जगह पर रूकने का स्थान तय हो जाने व बारिश, धूप आदि से बचाव की सुविधा मिलने से गांव मोमासर के ग्रामीणों को राहत मिलने की बात कही।





