May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष मानमल शर्मा व उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार की ताजपोशी के बाद रंग से सराबोर कार्यकर्ता नाचते गाते उल्लास के साथ विजयी जुलूस निकाल रहें है। बता देवें भाजपा की 23 सीटों के साथ अध्यक्ष चुने गए व 24 सीटों के साथ उपाध्यक्ष चुने गए है। नागरिकों में ये चर्चा भी जबरदस्त है कि उपाध्यक्ष चुनाव में 24 मत किसके आये है। बहरहाल भाजपा जश्न में मग्न है व विजयी काफिले में भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित सभी नेता व कार्यकर्ता विजयी जश्न में मना रहें है। भाजपा का ये श्रीडूंगरगढ़ विजय काफिला शहर के बाजार से गुजर रहा है। आप सभी देखें विजयी जुलूस के विशेष फोटो व विडियो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।