May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2023। इन दिनों सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की आवक बढ़ गई है। हर घर की रसोई से गाजर, मटर और हल्दी की सब्जियों की महक उठ रही है। सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की बहार आ गई और हर एक सब्जी की दुकान पर हरी सब्जियां की सजावट नजर आने लगी है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में बीकानेर, सीकर, जयपुर की मंडियों से रोजाना खूब ताजा सब्जियां आ रही है। मंडी के बड़ी व्यापारी अनिल पंवार ने बताया कि बड़ी मंडियों के होल सेल भाव पर यहां के खुदरा भाव टिके है और रोजाना सब्जियों के भाव में मामूली उतार चढ़ाव जारी रहता है। बता देवें पंजाब व पुष्कर से आने वाली फूलगोभी 22 रूपए प्रति किलो मिलेगी वहीं यहां मीठे पानी में उपजी फूलगाभी 50 से 60 रूपए तक ग्राहक को मिल रही है। ऐसे ही सीकर से आने वाली मीठी मटर 60 रूपए प्रति किलो मिलेगी वहीं इससे कम कीमत पर भी दो से तीन प्रकार की मटर उपलब्ध है। मंडी में हरी मैथी, मूली, हरी प्याज के ढेर लगे है वहीं हल्दी की भी बंपर खरीद हो रही है। आमजन भी हरी सब्जियों से थाली सजाकर सर्दी का लुफ्त उठा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी सब्जियों के भाव प्रति किलो में है, भाव रोजाना चढ़ते उतरते रहते है।

श्रीडूंगरगढ़ की सब्जियां सबसे महंगी, बाहरी मंडियों की सब्जियां सस्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां बाहरी मंडी से आने वाली सब्जियां सस्ती है और श्रीडूंगरगढ़ के आसपास की बाड़ियों में होने वाली मीठे पानी की सब्जियां सबसे मंहगी मिल रही है। भाव में 20 से 40 रूपए तक का अंतर सामने आ रहा है। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए आस पास गांवो व खेतों में सब्जियों की पैदावार को लेकर अच्छे रोजगार की आशा अनेक कृषि जानकार जता रहें है।

डॉक्टरों ने कहा खूब खाएं हरी सब्जियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरी सब्जियों के बारे में सीनियर फिजिशियन डॉ एनपी मारू व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश पड़िहार ने आमजन से कहा कि सर्दियों में आने वाली हरी सब्जियों का खूब सेवन करें। ये शरीर को मजबूत करने के साथ ही त्वचा व बालों का रंग भी निखारती है और मोटापा कम करने में भी मदद करती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी दुकानों पर नजर आने लगी है मौसमी सब्जियां और मौसमी फल।